फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस में शामिल हुए शिवसेना और बसपा कार्यकर्ता

कांग्रेस में शामिल हुए शिवसेना और बसपा कार्यकर्ता

Thu, 22 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए शिवसेना और बसपा कार्यकर्ता
ब्यूरो/ डोईवाला। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने कुनबे को मजबूत करना शुरू कर दिया है। बुधवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना और बसपा के 38 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। केशवपुरी बस्ती में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना और बसपा छोड़कर आने वाले लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कांग्रेस संगठन में उनको विधिवत तरीके से शामिल कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के बीच अपना भरोसा खो रही है। लोग कांग्रेस के विकास कार्यक्रम से प्रभावित है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंहस नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है, निकाय चुनाव में भाजपा को नुकसान तय है। कार्यक्रम संयोजक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से क्षुब्ध जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। कांग्रेस के पास ही राज्य के सर्वांगीण विकास की नीति है। नौटियाल ने 38 लोगों को कांग्रेेस की सदस्यता दी। इस दौरान वरिष्ठ नेता अब्दुल रज्जाक, पूर्व राज्यमंत्री अनिल सैनी, गौरव चौधरी, विक्रम नेगी, सागर मनवाल, राजबीर सिंह खत्री, भारत भूषण कौशल, मनोज नेगी, दीपक प्रजापति, अखलाक साबरी, लीला देवी, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed