फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में यूकेडी ने किया प्रदर्शन

प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में यूकेडी ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में यूकेडी ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/सेलाकुई।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित सॉलिट वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्लांट के गेट पर नगर निगम प्रशासन और रैम्की कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

ब्लॉक अध्यक्ष रजत सिंह और वरिष्ठ नेता देवेंद्र कंडवाल ने बताया कि प्लांट से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्वच्छ हवा में प्रदूषण का जहर घुल गया है। प्लांट के तीन किमी के दायरे में लोगों को दुर्गंध महसूस हो रही है। घरों तक में लोगों को मास्क लगाकर रहना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो गर्मियों में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। तापमान बढ़ने के साथ ही कूड़ा सड़ेगा। जिससे दुर्गंध और अधिक तेजी से फैलेगी। दुर्गंध का असर आसपास की जलवायु पर भी पड़ रहा है। यदि जल्द ही प्लांट से उठ रही दुर्गंध पर रोक नहीं लगती तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष अशोक कुमार, संगठन मंत्री रोबिन खन्ना, सचिव सार्थक त्यागी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, ऋषभ कश्यप, आशिक, साहिल, शाहरुख, कांता, सरोज, परमिंदर, रचना, अंशुल चौधरी, अजय पांडेय, विनोद, गोविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed