{"_id":"5a89b0c54f1c1b93268bae13","slug":"151897333711-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के हक के लिए लड़ेगा मां फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के हक के लिए लड़ेगा मां फाउंडेशन
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। महिलाओं के संघर्ष में मदद करने के मकसद से मां फाउंडेशन का गठन किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. इंदू खंडूड़ी, प्रो. उमा मैठाणी, डा. कुसुम उनियाल, शकुंतला रावत व उमा घिल्डियाल ने बतौर अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि आज के दौर में मनुष्य सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञान बांट रहा है। उसे दूसरे का कर्तव्य याद है, लेकिन अपना नहीं। ऐसी परिस्थितियों में मां फाउंडेशन की स्थापना जिस परिकल्पना को लेकर की जा रही है, वह बहुत ही अच्छा प्रयास है।
उमा घिल्डियाल ने कहा कि यह संस्था समाज को बेहतरी देने का कार्य करेगी। गढ़वाल विवि के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. इंदू खंडूड़ी ने कहा कि उन्हें आशा है कि फाउंडेशन मां के स्वभाव के अनुसार समाज की सेवा व बेहतरी के लिए कार्य करेगा। रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला रावत ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं एवं पुरुषों को सहभागी बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. उमा मैठाणी ने कहा कि आने वाले बेहतर कल के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। संस्था की अध्यक्ष प्रभा खंडूड़ी ने फाउंडेशन की रूपरेखा प्रस्तुत की। सचिव सत्यजीत खंडूड़ी ने अतिथियों का आभार जताया।
अंजना व सुष्मिता को किया सम्मानित
श्रीनगर। अपने संघर्षों के बूते समाज का ध्यान आकर्षित करने वाले अंजना व सुष्मिता को सम्मानित किया गया। अंजना जहां चाय का स्टाल लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं, वही सुष्मिता धारी देवी मंदिर मेें फोटोग्राफी कर घर का खर्चा चलाती है।
चित्रकला की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
श्रीनगर। प्रसिद्ध चित्रकार व कवि जय कृष्ण पैन्यूली की मिट्टी की चित्रकला आकर्षण को केंद्र रही। इस मौके पर पैन्यूली ने कार्यक्रम में आए बच्चों को चित्रकला की बारीकियां बताई।