{"_id":"5a89b0be4f1c1baa1b8b8175","slug":"15189733306-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर दास व गरिमा के नाम रहा मिस्टर व मिस क्लीफेस्टो का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर दास व गरिमा के नाम रहा मिस्टर व मिस क्लीफेस्टो का खिताब
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के सांस्कृतिक व तकनीकी महोत्सव की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। मिस्टर क्लीफेस्टो का खिताब ईश्वरदास व मिस क्लीफेस्टो का खिताब गरिमा खुगशाल के नाम रहा।
शनिवार रात को आयोजित फैशन शो में एनआईटी उत्तराखंड के अलावा गढ़वाल विवि, गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी, टीएचडीसी के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। फैशन शो की थीम कलर्स ऑफ नेचर रखी गई थी। फैशन शो के दो राउंड नियत किए गए थे। पहला राउंड रैंपवाक था, जबकि दूसरे राउंड में ड्रेस के बारे में बताना था। फैशन शो में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दूसरे राउंड में मात्र 12 ही प्रतिभागी पहुंचे। फाइनल राउंड के आधार पर मिस्टर क्लीफेस्टो का खिताब ईश्वरदास व मिस क्लीफेस्टो का खिताब गरिमा खुगशाल के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ पोशाक का खिताब गढ़वाल विवि के अभय सैनी व दृष्टि घिल्डियाल के नाम रहा। वहीं टैक्नीकल ईवेंटस के तहत फ्लोटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 3-5 सदस्य शामिल थे, जिसमें शवान, रजनीश, जगदीश, सुभाष कर्न व धीरेंद्र की टीम प्रथम रही। मेज रनर टैक्नीकल ईवेंट में चंडीगढ़ विवि की टीम प्रथम रही। सांस्कृतिक संध्या के तहत बैंडीज क्लब की शानदार प्रस्तुतियों पर छात्र देर रात तक झूमते रहे।