फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्यूनी तहसील की संचार सेवा में खलनायक बना सड़क निर्माण कार्य

त्यूनी तहसील की संचार सेवा में खलनायक बना सड़क निर्माण कार्य

Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
त्यूनी तहसील की संचार सेवा में खलनायक बना सड़क निर्माण कार्य
ब्यूरो/त्यूनी।
विज्ञापन

त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर चल रहा निर्माण कार्य त्यूनी तहसील क्षेत्र की संचार सेवा में खलल डाल रहे है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान आए दिन जेसीबी की चपेट में आकर ओएफसी लाइन ब्रेक हो रही है। जिसका खामियाजा तहसील क्षेत्र की आबादी को भुगतना पड़ रहा हैं।

बीते शुक्रवार को दारागाड़ के पास ओएफसी लाइन कटने से संचार सेवा एक बार फिर ध्वस्त हो गई। जिससे इंटरनेट सेवा ने काम करना बंद कर दिया। शनिवार को तहसील मुख्यालय स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र में भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। दूर-दराज के इलाकों से प्रमाण पत्र बनाने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। पोस्ट ऑफिस और बैंकों में भी लेन-देन पूरी तरह से प्रभावित रहा। फरवरी माह में ओएफसी लाइन ब्रेक होने की तीसरी घटना है जब संचार सेवा ने गच्चा दिया हो। इससे पूर्व जनवरी माह में भी पांच बार संचार सेवा ध्वस्त हुई थी। सिग्नल चले जाने से मोबाइल फोन शोपीस बने रहे। दुर्गम अंचलों में रहने वाले लोगों का संपर्क पूरी तरह से अन्य जगहों से कटा रहा। इन अंचलों में बीएसएनएल ही संचार का एकमात्र साधन हैं। विजय पाल सिंह, दिनेश नौटियाल, प्रदीप कुमार, गोपाल आदि का कहना है कि उपभोक्ता बदहाल संचार सेवा से परेशान आ चुके हैं। एसडीओ निर्मल सिंह नेगी ने कहा कि ओएफसी को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। शाम तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed