फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...विभाग को खस्ताहाल सड़कों पर हादसों का इंतजार

...विभाग को खस्ताहाल सड़कों पर हादसों का इंतजार

Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
...विभाग को खस्ताहाल सड़कों पर हादसों का इंतजार
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर निवासी वाजिद बीते शुक्रवार की रात को भोजावाला-दुर्गा विहार संपर्क मार्ग से घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क की खस्ताहालत के चलते उनकी बाइक गड्ढे पर स्लिप हो गई। इससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। दो दिन पूर्व डाकपत्थर-विकासनगर संपर्क मार्ग पर कैनाल चौक के पास डाकपत्थर निवासी राजेश शर्मा की स्कूटी भी गड्ढे में फिसल गई। जिससे उनके घुटने और कंधे छिल गए। गड्ढों में भरे पानी के कारण वह पूरी तरह से भीग भी गए।
क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा के चलते लोगों को आए दिन कुछ इसी तरह दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा हैं। क्षेत्र में करीब आठ ऐसी सड़कें हैं, जिन पर दुपहिया वाहनों की आवाजाही खतरों से खाली नहीं हैं। शिकायत के बाद भी विभाग इन बदहाल सड़कों की सुध नहीं ले रहे है। जिसका खामियाजा लोगों को दुर्घटनाओं के रूप में भुगतना पड़ रहा हैं। स्थानीय निवासी अजय शर्मा, राहुल बजाज, अमन अरोड़ा, कैलाश पांडेय आदि का कहना है कि विभाग को बड़े हादसों का इंतजार है। गड्ढों से निकले नुकीले पत्थर लोगों को चोटिल कर रहे हैं। रोड़ी और पत्थरों पर भी वाहनों के स्किट होने का खतरा बढ़ गया है। हर बार विभाग बजट की कमी बता कर मरम्मत से पल्ला झाड़ लेते है। लोनिवि खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि बजट मिलते ही सड़कों की मेंटीनेंस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


ये मार्ग हैं क्षतिग्रस्त
मरम्मत के अभाव में अंबाड़ी-बरोटीवाला, हनुमद्धाम, भोजावाला-दुर्गा विहार, पश्चिमीवाला, मंडी चौक-भीमावाला, अजीतनगर-बरोटीवाला और डाकपत्थर-लाइन जीवनगढ़, डाकपत्थर-विकासनगर संपर्क मार्ग दम तोड़ रहे हैं। उक्त संपर्क मार्ग क्षेत्र की करीब 40 गांवों की आबादी को सीधे विकासनगर बाजार से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed