{"_id":"5a888f114f1c1b187e8b6c2d","slug":"15188991728-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के डांटने पर छात्रा ने छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के डांटने पर छात्रा ने छोड़ा घर
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। माता-पिता की फटकार से क्षुब्ध एक छात्रा नजीबाबाद से भागकर ऋषिकेश पहुंच गई, जिसे ऑपरेशन स्माइल की टीम ने बीते शुक्रवार को त्रिवेणीघाट से बरामद कर लिया। पुलिसकर्मियों ने छात्रा के परिजनों से संपर्क कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया है। ऑपरेशनल स्माइल के प्रभारी उपनिरीक्षक रियाज अहमद के मुताबिक शुक्रवार सुबह त्रिवेणीघाट पर संदिग्ध अवस्था में घूमती एक 15 वर्षीय छात्रा को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी छात्रा को कोतवाली ले आए। पूछताछ में उसने पढ़ाई में मन नहीं लगने और माता-पिता के डांटने से गुस्सा होकर घर छोड़ने की बात कही।
बताया कि छात्रा ने बातचीत में पिता का नाम राजकुमार पाल निवासी मोहल्ला रमपुरा, कस्बा नजीबाबाद, बिजनौर, यूपी बताया। पुलिस ने राजकुमार से संपर्क साधा और उन्हें ऋषिकेश कोतवाली बुलाया। पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति की सदस्य विमला नौटियाल की मौजूदगी में किशोरी को पिता के सुपुर्द कर दिया। एसआई रियाज ने बताया कि राजकुमार पाल रुद्रप्रयाग में चिकन शॉप चलाता है। टीम में कांस्टेबल संदीप राठी, नीरज कुमार, कमरजीत, महिला कांस्टेबल आरती आदि शामिल थे।