फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आपदा में जानमाल की सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

आपदा में जानमाल की सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
आपदा में जानमाल की सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाने के पुलिसकर्मियों, जल पुलिस के जवानों और दमकलकर्मियों को एसडीआरएफ की टीम ने आपदा में जानमाल की सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि वह किस तरह से बाढ़, आपदा जैसे मौकों पर लोगों की जान बचा सकते हैं। शनिवार को लक्ष्मणझूला थाना परिसर में जिला मुख्यालय से आई स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की छह सदस्यीय टीम ने प्रभारी एसआई जगमोहन के साथ पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, जल पुलिस के जवानों और दमकलकर्मियों को टीम ने पानी में डूब रहे व्यक्ति को बचाकर उसे हाथ से सीपीआर और प्राथमिक उपचार देने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने पुलिसकर्मियों को थाने में डैमो भी दिखाया। उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि पौड़ी मुख्यालय से छह सदस्यीय टीम पांच दिवसीय प्रशिक्षण देने के लिए पहुंची है। बताया कि रविवार को भी टीम के सदस्य पुलिसकर्मियों को आपदा राहत व बचाव का प्रशिक्षण देंगे। मौके पर उपनिरीक्षक मनोज कठैत, जगवीर सजवाण, दीक्षा सैनी, कांस्टेबल प्रदीप, अमरजीत, राकेश नेगी, दिनेश मराठी, प्रेम सिंह, सहदेव, महिला कांस्टेबल मीनाक्षी, कविता सैनी, दमकल विभाग से पुनीत, अरविंद नेगी, जल पुलिस से उदित राठी, विपिन, अनुराग पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed