फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस ने पूछा, कहा है देश का चौकीदार?

कांग्रेस ने पूछा, कहा है देश का चौकीदार?

Sun, 18 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने पूछा, कहा है देश का चौकीदार?
ब्यूरो/ऋषिकेश। देश में पंजाब नेशनल बैंक को करीब 14 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले हीरा व्यापारी नीरव मोदी के मामले में कांग्रेस का पारा चढ़ गया। उन्होंने इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कार्यकर्ताओं ने घोटालेबाजों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व पुतला फूंका। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र विरोधी नारेबाजी के साथ पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने सवाल किया कि देश में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चुप क्यों हैं। पूछा कि पीएम ने खुद को देश का चौकीदार बताया था, लेकिन उनकी चौकीदारी में ही व्यवसायी पीएनबी को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि केंद्र सरकार घोटालेबाजों को बचा रही है और उन्हें संरक्षण देकर देश से फरार करा रही है। कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने पीएनबी घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कहा कि देश में आमजन महंगाई की मार से परेशान है और कथित तौर पर ईमानदार सरकार में लोग देश से हजारों करोड़ रुपये लूटकर विदेशों में मौज काट रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार को जनता प्रदेश में नगर निकाय और 2019 में लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। प्रदर्शनकारियों में मदनमोहन शर्मा, प्रदीप जैन, सैयद मुमताज हाशिम काजमी, वेदप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, विमला रावत, उमा देवी, मधु जोशी, योगेश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, राजेश नौटियाल, हरिराम वर्मा, प्रवीन गर्ग, रोबिन ग्रोवर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed