फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईटी विभाग की टीम ने जीते मुकाबले

आईटी विभाग की टीम ने जीते मुकाबले

Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आईटी विभाग की टीम ने जीते मुकाबले
मुनिकीरेती । मॉडर्न इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी ढालवाला की ओर से आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। ढालवाला स्थित संस्थान परिसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच पॉलीटेक्निक विभाग और आईटी विभाग की टीम के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉलीटेक्निक विभाग की टीम ने 12 ओवर में 72 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईटी विभाग की टीम ने महज 8 ओवर में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग में आईटी विभाग और वाणिज्य विभाग की टीम के मध्य मुुकाबला हुआ, जिसमें आईटी विभाग की टीम विजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की दीपिका जोशी व काजल ने प्रतिद्वंदी को 3 सेट के मुकाबले दो सेट अपने नाम कर अगले राउंड में जगह हासिल की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, डॉ. एलएम जोशी, उपेंद्र नौटियाल, अखिलेश बिजल्वाण, सुदीप सारस्वत, सुबोध थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed