{"_id":"5a84a12a4f1c1bc83b8b6e42","slug":"15186416576-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसारी गीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसारी गीतों पर झूमे लोग
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनसारी गीतों पर जमकर झूमे लोग
- दो दिवसीय मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
शिवरात्रि पर मिनी स्टेडियम साहिया में आयोजित दो दिवसीय मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन जौनसारी गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। लोक गीतों पर लोग जमकर झूमे। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त वन दरोगा गुमान सिंह ने स्टेडियम स्थित स्वतंत्रता सेनानी की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर किया।
संजना राज के बांको ले मेडा मेरा गीत गाते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। उनके बांको जुड़ो ठाणा डांडे गीत गाते ही लोग झूम उठे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी फुनकू दास और कलिराम पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुति दी। लोक गायिका शांति वर्मा, सचिन वर्मा ने भी लोक गीतों की मनमोहक छटा बिखेरी। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद गृहण किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह बिष्ट, स्वतंत्रता सेनानी संग्राम वीर फुनकूदास स्मारक समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, सुभाष भाटी, संतराम भट्ट, सुभाष वर्मा, बालम चौहान, बिक्रम सिंह रावत, ज्ञानसिंह राय, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।