फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच मार्च से पौड़ी में धरना देंगे जल संस्थान के कर्मी

पांच मार्च से पौड़ी में धरना देंगे जल संस्थान के कर्मी

Wed, 14 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पांच मार्च से पौड़ी में धरना देंगे जल संस्थान के कर्मी
श्रीनगर। अवशेष वेतन भुगतान और विभागीय आवासों की मरम्मत सहित नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज जल संस्थान के तकनीकी/फील्ड कर्मचारी पांच मार्च से शाखा कार्यालय पौड़ी में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इससे पूर्व कर्मचारी 19 फरवरी को शाखा कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में जल संस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है। संगठन के शाखा अध्यक्ष पूरण नौटियाल ने बताया कि पिछले कई सालों से कर्मचारी हक के लिए लड़ रहे हैं। इस पर मुख्य महाप्रबंधक व अधिशासी अभियंता से मांगों पर सहमति भी बनी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके चलते निर्णय लिया गया है कि अवशेष वेतन भुगतान, विभागीय आवासों की मरम्मत, कराए गए कार्यों का भुगतान, पंप कर्मचारियों का अतिकाल भत्ता, आवास आवंटन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और वर्दी भत्ते का भुगतान की मांग के लिए विभागीय अधिकारियों को 18 फरवरी तक वक्त दिया जाएगा। इसके बाद 19 फरवरी को अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना दिया जाएगा। यदि मांग फिर भी पूरी नहीं हुई तो पांच मार्च से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed