{"_id":"5a846d8d4f1c1ba2268ba4a9","slug":"15186284452-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के दिन न खोलें व्यापारिक प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के दिन न खोलें व्यापारिक प्रतिष्ठान
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने पर श्रम विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में श्रम विभाग ने स्थानीय व्यापार सभा को निर्देश जारी किया है।
श्रीनगर शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है, बावजूद इसके अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहते हैं। इस संबंध में कई सामाजिक संगठनों ने श्रम विभाग से शिकायत भी की थी। व्यापार सभा के अध्यक्ष बासुदेव कंडारी ने कहा कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहने पर श्रम विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रतिष्ठान स्वामी की होगी। कंडारी ने बताया कि श्रम विभाग व जिला प्रशासन से इस संबंध में सख्त निर्देश मिले हैं। व्यापार सभा ने सभी व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी का अनुपालन करने की अपील की है। वहीं शहर क्षेत्र के आस-पास के बाजारों में साप्ताहिक बंदी के लिए कोई दिन नियत नहीं किया गया है। यहां पूरे हफ्ते व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहते हैं। सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन ने इन बाजारों में साप्ताहिक बंदी का पालन कराए जाने की मांग की है। ब्यूरो