{"_id":"5a846bda4f1c1b187e8b62f1","slug":"151862800918-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा डांडी-कांठ्यू का मुलुक जेल्यु, वसंत ऋतु मां जेई....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा डांडी-कांठ्यू का मुलुक जेल्यु, वसंत ऋतु मां जेई....
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। महाशिवरात्रि के मौके पर घाट ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। पहले दिन मेले में विभिन्न महिला मंगल दलों की महिलाओं ने लोक गीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों में मां नंदा के जागरों की धूम मची रही। मेले का शुभारंभ थराली के विधायक मगन लाल शाह ने किया। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि प्रतिवर्ष मेला आयोजन के लिए शासन से एक लाख रुपये स्वीकृत करवाए जाएंगे।
बस स्टैंड के पास आयोजित मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंगल दल कनोल की महिलाओं ने चार दिन स्वामी जी में मेतुड़ा जयोलू..., जे जे मां नंदा, तेरी पूजा करोला..., हे रुड़ी, मिजाज रुड़ी, चैत की चेत्वाल्या..., मेरा डांडी-कांठ्यू का मुलुक जेल्यु, वसंत ऋतु मां जेई..., कन रंगकी घुघुती..., बेडू पाको, बारमास... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल कुरुड़, कांडा, फाली, धुर्मा, मोख-मल्ला, भेंटी, लाखी, उस्तोली और घाट क्षेत्र की महिलाओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश गोला, ज्येष्ठ प्रमुख देव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलवर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, चरण सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, दिनेश कुमार गोला, मोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे। मंच का संचालन सुखवीर सिंह रौतेला ने किया।
हंस फाउंडेशन प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने किया मेले का शुभारंभ
घाट। सिद्धपीठ श्री वशिष्ठेश्वर महादेव मंदिर बैरासकुंड में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का हंस फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से पंद्रह लाख की लागत से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर थराली विधायक मगन लाल शाह, मेला समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत, ऊषा रावत, ऊषा फरस्वाण, कर्ण सिंह नेगी, संदीप रावत, महेश्वरी कन्याल, गोविंद सिंह रावत और डीपी पुरोहित आदि मौजूद थे।