{"_id":"5a846ad04f1c1b05738b751e","slug":"15186277431723-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर 23 डेंजर जोन किए गए चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर 23 डेंजर जोन किए गए चिन्हित
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने अधिकारियों को यात्रा से पहले चार धाम यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से चार धाम यात्रा मार्ग पर 37 डेंजर जोन चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 23 डेंजर जोन बदरीनाथ हाईवे पर हैं। डीएम ने एनएच और बीआरओ के अधिकारियों को डेंजर जोन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में बदरीनाथ हाईवे, चमोली-मंडल-ऊखीमठ, गैरसैंण और ग्वालदम मोटर मार्ग के सुधारीकरण पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर गौचर से माणा गांव तक 23 डेंजर जोन चिह्नित किए हैं। डीएम ने कहा कि इन स्थानों पर पैराफिट, स्टील गार्डर और सीमेंट की दीवार बनाई जाए। डीएम ने हाईवे किनारे और तीखे मोड़ों पर लगे अवैध होल्डिंग को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश नगर पालिका को दिए। वहीं
चमोली-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग की दयनीय स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस पर एनएच के सहायक अभियंता बीसी पांडे ने जल्द सड़क की स्थिति सुधारने की बात कही। कहा कि इसके लिए शासन को नौ करोड़ का प्रपोजल भी भेजा गया है। डीएम ने कहा कि नियंत्रित व सुरक्षित यातायात के लिए आगामी 21 फरवरी को टैक्सी यूनियन और तहसील प्रशासन की बैठक होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।