{"_id":"5a846aca4f1c1b8f268b9ee0","slug":"15186277373-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छांतेश्वर और शैलेश्वर मेलों का रंगारंग समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छांतेश्वर और शैलेश्वर मेलों का रंगारंग समापन
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के छांतेश्वर (कंडारा) और शैलेश्वर मेले के अंतिम दिन मेला समिति ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। छांतेश्वर में लोक गायिका दीपा नगरकोटी ने माता और शिव के जगराते प्रस्तुत किए तो वहीं शैलेश्वर में महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कंडारा में आयोजित छांतेश्वर महादेव धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं विकास मेले में मुख्य अतिथि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि यह मेला क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनेगा। इससे पूर्व मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल ने रानीखेता रामढ़ोला..., सोबनी बाना, किंगरी का झाला घुगूती... सहित कई लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इन पर देर रात तक दर्शक थिरकते रहे। समापन समारोह में गौचर के नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, कर्णप्रयाग के सुभाष गैरोला, कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, पुष्कर रावत, राकेश नेगी, मेला समिति के अध्यक्ष नीलम जुयाल, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर चार दिवसीय शैलेश्वर महादेव सांस्कृतिक एवं विकास मेले के अंतिम दिन महिला मंगल दल बैनोली ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति की महिलाओं ने श्रीनंदा देवी राजजात की झांकी प्रस्तुत की। जूनियर हाईस्कूल डुंग्री के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में शामिल हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने मेले को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह चाकर, गायत्री देवी, निर्मला देवी, वीरेंद्र प्रभु, धर्म सिंह पंवार, मोहन सिंह नेगी, केदार नैथानी, बहादुर कोहली, गोवर्धन कैलखुरा, मनोज चौहान, विनोद नेगी, राजेंद्र सिंह रावत और हुकुम सिंह चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।