{"_id":"5a846ac84f1c1b462c8b7ed9","slug":"151862773613-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ में चमोली आठ बालक-बालिकाओं ने जीती स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ में चमोली आठ बालक-बालिकाओं ने जीती स्कूटी
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चमोली जिले के चार बालक और चार बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे स्कूटी भेंट करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के पांच बालक और पांच बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर साइकिल जीती है। जिले के नौ ब्लॉक से नौ-नौ बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत ने बताया कि शालिनी (दशोली), प्रीति (नारायणबगड़), रूपा (कर्णप्रयाग) और अनीषा (घाट) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में प्रेम सिंह (गैरसैंण), मुकेश रावत (थराली), राकेश कुमार (कर्णप्रयाग), राहुल गौड़ (घाट) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले के रविंद्र सिंह, संदीप, अजीत सिंह, मुकेश सिंह, संदीप सिंह व बालिका वर्ग में प्रिया डिमरी, पुष्पा, रेखा, मीनाक्षी और प्रियंका द्वितीय स्थान पर रहे।