{"_id":"5a846ac74f1c1b410b8b9009","slug":"151862773415110-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 वर्षीय जोमती देवी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 वर्षीय जोमती देवी का निधन
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। क्षेत्र की सबसे उम्रदराज महिला नगली गांव निवासी जोमती देवी (110) पत्नी स्व. हयात सिंह का बुधवार दोपहर को निधन हो गया। वह दो दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। जोमती देवी के दो पुत्र गोविंद सिंह भंडारी तथा त्रिलोक सिंह भंडारी सहित 16 पोती, पोते हैं। जोमती देवी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को सिमली में आटागाड और पिंडर के संगम पर किया जाएगा। लोगों ने बताया कि उम्रदराज होने के बावजूद जोमती देवी चलती-फिरती थीं। लोक सभा और पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में जोमती देवी ने पैदल चलकर बूथ नगली में मतदान किया। जोमती के निधन पर आदिबदरी व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय सिंह कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चाकर, नवीन बहुगुणा, दयाल रावत, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख पदम सिंह बिष्ट, बृजेश कुंवर और नगली के पूर्व प्रधान दीपक कठैत आदि ने शोक जताया।