फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली टीम को अनशनकारियों ने लौटाया

स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली टीम को अनशनकारियों ने लौटाया

Wed, 14 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली टीम को अनशनकारियों ने लौटाया

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को स्वास्थ्य की जांच करने डॉक्टरों की टीम पहुंची लेकिन अनशनकारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण से मना कर दिया। अनशनकारी कृष्णा नेगी, कमला पंवार और जसवंत सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य जांच करने वाली टीम को स्वास्थ्य परीक्षण करने से मना कर दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि इतने दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने रामलीला मैदान पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के नेतृत्व में रामलीला मैदान में 20 दिनों से आमरण अनशन चल रहा है। रविवार रात को प्रशासन की ओर से अनशनकारियों को जबरन उठाने के बाद सोमवार को मरोड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा नेगी, महिला नेत्री कमला पंवार ने आगे आकर आंदोलन की कमान थामी और जसवंत सिंह के साथ आमरण अनशन शुरू किया। बुधवार को सीएचसी की डा. आकांक्षा और अन्य कर्मी जब अनशनकारियों का स्वास्थ्य जांच करने पहुंचे, तो अनशनकारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने से इंकार कर दिया। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। कहा कि मांग पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। बुधवार को महिला मंगल दल कोलख और बोखनारा की रेखा रावत, सावित्री, दीपा, बैशाखी, गंगा, पूजा, मीना, किरन, मोनिका, राधिका, जशोदा, नंदी, धनी और विमला आदि ने जनचेतना गीत गाकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने के समर्थन में पूरन सिंह नेगी, अमर सिंह चौहान, बृजमोहन राज, सरोज शाह, सुरेंद्र बिष्ट, विनोद सिंह, मंजू बिष्ट, जगदीश प्रसाद आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed