{"_id":"5a834bf44f1c1baa1b8b748b","slug":"1518554306436-50-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद 50 गांव की बिजली आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद 50 गांव की बिजली आपूर्ति बहाल
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे बाद 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल
- ट्रांसफार्मर फुंकने से गुल हुई थी गांवों की बत्ती
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी।
ट्रांसफार्मर फुंकने से गुल हुई 50 गांवों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को 36 घंटे बाद बहाल हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली हैं।
बीते रविवार की रात को ट्रांसफार्मर फूंकने से त्यूनी, मेंद्रथ, दार्मिगाड़, मुंधोल, सठंग, कथियान, अटाल, अणु, चिल्हाड़, सावड़ा, रोहटा, हमराड़, झबराड़ समेत 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही थी। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए थे। ऐसे में मंगलवार की दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लाइट न होने के कारण बीते सोमवार को तहसील स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र, पोस्ट ऑफिस, उपकोषागार में भी कामकाज प्रभावित रहा था। एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर को ठीक कर दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।