{"_id":"5a834be74f1c1b0a7b8b6db0","slug":"151855429316-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का हुआ आगाज
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का हुआ आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही मंगलवार को बाड़वाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले भी शुरूआत हो गई। तीन दिवसीय मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे।
लोगों का हुजूम देख दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक मेला परिसर में लोगों की खासा भीड़ जमा रही। मेले में पहुंचे सभी लोगों ने जमकर खरीरदारी की। बड़े-बड़े झूले और चरखी आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों की भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। जौनसार बावर के साथ ही पछवादून से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर शाम तक मेले में लोगों की भीड़ लगी रही। हईया स्थित शिव मंदिर में भी लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चों ने खिलौने और बड़ों ने सामान की खरीददार की। झूला झूलने के लिए भी लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
रूट किया डायवर्ट
मेले की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाड़वाला के पास रूट को भी डायवर्ट किया गया है। ऐसे में कालसी और चकराता आने-जाने वाले लोगों को करीब एक किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा हैं। अगले तीन दिनों तक यह व्यवस्था बनी रहेगी।