फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राइमरी बाढो

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राइमरी बाढो

Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राइमरी बाढो
एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल
विज्ञापन

- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाढो में शिक्षक तैनाती न होने से अभिभावकों में रोष
- शीघ्र शिक्षक तैनाती न होने पर अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाढो एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा है। शिक्षक के अवकाश पर जाते ही स्कूल में ताला लटक जाता है। छात्रों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। शिक्षक तैनाती न होने से अभिभावकों में रोष हैं। उन्होंने शीघ्र शिक्षक तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।
स्कूल में 17 छात्र अध्ययनरत हैं। अभिभावक रविंद्र सिंह नेगी, मुन्ना दास, अनीता देवी, मन्नी देवी, बबलू सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी आदि का कहना हैं कि स्कूल में तैनात एकमात्र शिक्षक को ही मिड-डेे-मील से लेकर छात्रों की पढ़ाई और कार्यालय तक का काम देखना पड़ता है। छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ता हैं। शिक्षक के अवकाश पर जाते ही यहां ताला लटक जाता है। स्कूल में बाढो, डाबरा, जेंदोऊ और लटऊ से छात्र पढ़ने आते हैं। विभागीय अधिकारियों से गुहार के बाद भी स्कूल में शिक्षक तैनाती नहीं हो सकी हैं। उपखंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने कहा कि शिक्षक तैनाती को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया हैं। नई नियुक्ति होते ही प्राथमिकता के आधार पर स्कूल में शिक्षक तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


रसायन के प्रवक्ता का पद रिक्त
विकासनगर(ब्यूरो)। जीआईसी कोटी कनासर में रिक्त पड़े रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पर शिक्षक तैनाती की मांग पर नवक्रांति स्वराज मोर्चा ने शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। कहा उच्चीकरण के बाद से स्कूल में शिक्षक का पद रिक्त पड़ा है। उपरोक्त विद्यालय अति दुर्गम श्रेणी अंतर्गत आता है। उक्त स्कूल में दुर्गम में स्थित बालिका इंटर कॉलेज बग्ववाली पोखरी द्वारहाट अल्मोड़ा से एक शिक्षिका आना चाहती है। उन्होंने शिक्षिका को स्कूल में भेजने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद राणा, सिकंदर रावत, गंभीर चौहान, इंदर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed