फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक सप्ताह से नहीं डॉक्टर और स्टॉफ, अस्पताल में ताला

एक सप्ताह से नहीं डॉक्टर और स्टॉफ, अस्पताल में ताला

Wed, 14 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से नहीं डॉक्टर और स्टॉफ, अस्पताल में ताला
अस्पताल में डॉक्टर नहीं, लटका ताला
विज्ञापन

- एक सप्ताह से एलोपैथिक अस्पताल में डाक्टर, फार्मेसिस्ट व वार्ड ब्वाय से गायब
- मरीजों को 28 किमी दूर चकराता व विकासनगर की लगानी पड़ रही हैं दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
चकराता।
राजकीय एलोपैथिक अस्पताल मयरावना में तैनात स्टॉफ बीते एक सप्ताह से गायब हैं। अस्पताल पर ताला लटका हुआ है। जिससे मरीजों को इलाज के लिए 28 किमी दूर चकराता और विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ रही हैं।

अस्पताल में एक चिकित्सक, फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वॉय की तैनाती की गई हैं। लेकिन तीनों ही बीते एक सप्ताह से गायब हैं। लोगों का कहना हैं कि अस्पताल पाटी, रावना, बुरास्वा, शिरबा, बगोती, टुंगरोली, मैपावटा, बेहमू, कोल्हा, डेरिया, कोटुवा, घण्ता गांव समेत 14 गांवों का केंद्र बिंदु हैं। क्षेत्र में अस्पताल के सिवाए कोई दूसरा प्राइवेट और सरकार अस्पताल नहीं है। ग्रामीण केशरदास, टीकाराम, दौलत रावत, सरदार सिंह, मेहर सिंह आदि का कहना हैं कि डॉक्टर और अन्य स्टॉफ मनमर्जी से अस्पताल में आते हैं। जिसके चलते लोगों को अस्पताल का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। कोई उच्चाधिकारी कभी अस्पताल का निरीक्षण करने भी नहीं करते है। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने कहा कि मामले में संबंधित डॉक्टरों और स्टॉफ का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। ड्यूटी में हीलाहवाली बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed