फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बर्फ देखने उमड़ा सैलानियों का हुजूम

बर्फ देखने उमड़ा सैलानियों का हुजूम

Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बर्फ देखने उमड़ा सैलानियों का हुजूम
बर्फ देखने उमड़ा सैलानियों का हुजूम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चकराता।
जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर बर्फ देखने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटकों ने परिवार और दोस्तों संग बर्फ में खूब धमाल मचाया। पर्यटकों को देख दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठें। बर्फ से ढकी पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।
महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक लोखंडी, देववन, मुंडाली, मोयला टॉप, बुधेर समेत ऊंची चोटियों के दीदार को पहुंचे। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। जगह-जगह अलाव और हीटर जल उठे। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। चकराता का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान -02 डिग्री रहा।
विज्ञापन

वहीं मैदानी इलाकों में सुबह के समय लोग धूप का लुत्फ उठाते नजर आए। शाम ढलते ही यहां भी मौसम के मिजाज ठंडे होने लगे। बर्फीली हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया। विकासनगर का तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed