{"_id":"5a834b054f1c1bca798b980a","slug":"15185540672-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना ने प्राचीन मंदिर में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना ने प्राचीन मंदिर में की पूजा अर्चना
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/रायवाला। सत्यनारायण मंदिर पहुंचे समाजसेवी अन्ना हजारे से मंदिर के मुख्य पुजारी राज किशोर तिवारी समेत कुल पांच ब्राह्मणों ने शंखनाद के साथ वैदिक मंत्रोचार कर विशेष पूजा और आरती कराई। अन्ना ने भगवान सत्यनारायण और माता लक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने उन्हें अंगवस्त्र और श्री विष्णु सहस्त्रनाम धार्मिक पुस्तक भेंट की। इस मौके पर महाशिवरात्रि पर्व के चलते उन्होंने मंदिर परिसर में बने शिवालय में शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया।
बातचीत के दौरान अन्ना ने कहा कि देश पर राज करने वाले सत्ता पक्ष और उसकी चाहत रखने वाली विपक्ष से अलग हटकर ऐसे विकल्प की खोज कर चुका हूं। बकौल अन्ना जिसका मैं जल्द मीडिया के सामने खुलासा करने वाला हूं। वर्तमान सरकार और पिछली सरकारों के कार्यों से त्रस्त दिखे अन्ना हजारे ने देशवासियों के सामने पक्ष और विपक्ष के अलावा तीसरे विकल्प देने की बात कही। जिससे उनके जैसे सामाजिक जीवन जीने और देश और देशवासियों के बारे में सोचने वालों को किसी भी प्रकार से पछताना नहीं पड़ेगा।
अन्ना ने स्वीकार नहीं की और धरी रह गई फूल मालाएं
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे अन्ना हजारे का कई स्थानों पर स्वागत किया गया, हर जगह उनके स्वागत के लिए फूलमालाएं लाई गई थी, मगर अन्ना ने कहीं भी फूलमालाएं नहीं पहनीं, यहां तक कि सत्यनारायण मंदिर के पुजारी की ओर से भी उन्हें फूलमाला पहनाने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने मना कर दिया। इसके अलावा गौहरीमाफी पहुंचने पर सभा मंच पर उनके स्वागत के लिए विशाल फूलमाला तैयार की गई थी, मगर उन्होंने उसे भी स्वीकार नहीं किया और हर बार हाथ जोड़ कर केवल हाथों तक माला को स्वीकार किया।
विज्ञापन
मैती संस्था ने किया पौधा भेंट
इस अवसर पर समाजसेवी अन्ना हजारे को मैती संस्था की ओर से मैती पौधा भेंट किया गया। साथ ही संस्था की अध्यक्ष समाजसेवी कुसुम जोशी ने उनके अतुलनीय सामाजिक कार्यों के लिए संस्था की ओर से सम्मानपत्र भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने ने मैती संस्था की ओर से चलाई जा रही नशामुक्ति जन जागरूकता मुहिम व अन्य सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर मैती संस्था की कमला नेगी, शुभम जोशी, राजेंद्र जोशी, नंदनी जोशी, सम्पति देवी, कमल जोशी, वीरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।