{"_id":"5a8319694f1c1b28428b5179","slug":"151854136714-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांवों की डेढ़ हजार आबादी को मिलेगा सड़क का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांवों की डेढ़ हजार आबादी को मिलेगा सड़क का लाभ
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक के दूरस्थ सात गांवों की डेढ़ हजार की आबादी को जल्द सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। सड़क के लिए लोनिवि ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। साथ ही ब्लाक के अन्य छह से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़कों को वन विभाग से अनुमति भी मिल गई है।
ब्लाक के आरूडाली, मेहरगांव, रामणा मल्ला, सिंहधार, छपाली, सिलकोट और घंडियाल मल्ला आदि गांवों के ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे। सड़क न होने से ग्रामीण दो से छह किमी तक पैदल चलकर गांवों तक पहुंचते थे। अब गैरसैंण-पज्याणा मोटर मार्ग के घंडियाल से रामणा मल्ला तक 6 किमी सड़क की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने टेंडर आमंत्रित कर जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है। सड़क बनने से इन गांवों की डेढ़ हजार से अधिक आबादी को सड़क का लाभ मिल सकेगा। वहीं ब्लाक के मेहलचौंरी-सिलंगा-घनियाली, खजूरखाल-निगलानी-तिमुलपानी-दमदड़, और कुमोली-राईवण मोटर मार्गों के निर्माण के लिए लोनिवि को वन विभाग से स्वीकृति मिल गई है। अब सिलंगा, घनियाली, निगलानी और तिमुलपानी सहित आसपास के गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता आदित्य नाथ ठाकुर और नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों की डीपीआर तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।