फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि का सामुदायिक भवन एनजीओ को सौंपने की तैयारी

गढ़वाल विवि का सामुदायिक भवन एनजीओ को सौंपने की तैयारी

Tue, 13 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि का सामुदायिक भवन एनजीओ को सौंपने की तैयारी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि का चौरास परिसर स्थित सामुदायिक भवन तीन महीने के लिए एक एनजीओ को सौंपा जा सकता है। विवि प्रशासन ने इस संबंध में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हालांकि विवि के कुलसचिव डा. एके झा का इस संबंध में कहना है कि सामुदायिक भवन एनजीओ को दिए जाने के संबंध में कोई स्वीकृति नहीं दी गई है, बल्कि एनजीओ के प्रार्थना पत्र को सामुदायिक भवन से संबंधित अधिकारी को भेजा गया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पास बिड़ला परिसर और चौरास परिसर में सामुदायिक भवन हैं। इन सामुदायिक भवनों में विवि में कार्यरत कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ ही स्थानीय निवासी शादी विवाह जैसे समारोह आयोजित करते हैं। इसके लिए विवि प्रशासन शुल्क भी लेता है। अब विवि चौरास परिसर स्थित सामुदायिक भवन को एक एनजीओ को देने की तैयारी कर रहा है। निजी एनजीओ ने विवि को पत्र भेजकर तीन माह के लिए चौरास परिसर स्थित सामुदायिक भवन निशुल्क रूप से उसे सौंपने की मांग की है। बताया जा रहा है कि विवि के उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में स्वीकृति भी दे दी है। इधर, विवि के छात्रों ने सामुदायिक भवन एनजीओ को दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। छात्रों का कहना है कि सामुदायिक भवन विवि के कर्मचारियों, छात्रों व शिक्षकों के साथ ही स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए है। इसे एनजीओ को दिया जाना न्यायसंगत नहीं है। बताया जा रहा है कि विवि में एक गुट सामुदायिक भवन को एनजीओ को दिए जाने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed