फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में शिवरात्रि व्रत पर असमंजस की स्थिति

चमोली में शिवरात्रि व्रत पर असमंजस की स्थिति

Tue, 13 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
चमोली में शिवरात्रि व्रत पर असमंजस की स्थिति

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में शिवरात्रि पर्व को लेकर लोग असमंजस में हैं। कई लोगों ने मंगलवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया। गोपीनाथ मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक के लिए उमड़े। इस दौरान कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया गया। वहीं जोशीमठ, पीपलकोटी, दशोली, घाट और पोखरी क्षेत्र में लोग 14 फरवरी को शिवरात्रि मनाएंगे। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि 14 फरवरी को महाशिवरात्रि व्रत है। व्रत को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है। 13 को त्रयोदशी है और रात साढ़े दस बजे के बाद चतुर्दशी शुरू हो रही है। लिहाजा शिवरात्रि का पर्व चौदह फरवरी को भी होगा।


शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने दी नौ सिरों की आहुति
गोपेश्वर। चमोली जिले के वैरासकुंड में पौराणिक शिव मदिर लंकापति रावण की तपस्थली रही है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने तप कर यज्ञकुंड में अपने नौ सिरों की आहुति दी थी। रावण जब यज्ञकुंड में अपने दसवें सिर की आहुति देने लगा तो तभी भगवान शिव ने रावण को दर्शन दिए और अंतिम सिर की आहुति देने से रोक लिया। यहां शिव ने रावण को बल और मृत्यु पर विजय पाने का वरदान दिया था।
विज्ञापन

स्कंद पुराण के केदार खंड में वैरासकुंड क्षेत्र का दसमोलेश्वर के नाम से उल्लेख किया गया है। वैरासकुंड में जिस स्थान पर रावण ने शिव की तपस्या की वह कुंड, यज्ञशाला और शिव मंदिर आज भी यहां विद्यमान हैं। इस स्थान पर पौराणिक और पुरातत्व महत्व की कई चीजें हैं। कुछ समय पहले यहां खुदाई के दौरान एक कुंड मिला, जबकि आस-पास खुदाई करने पर प्राचीन ईटें निकलीं। मंदिर के शिव लिंग पर शिव और पार्वती की हल्की आकृति दिखाई देती है। 60 वर्षीय त्रिलोचन प्रसाद और मदन सिंह ने बताया कि सिद्धपीठ वैरासकुंड में 14 फरवरी शिवरात्रि के मौके पर भव्य मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed