फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लुहां और रुद्रा इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

लुहां और रुद्रा इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

Tue, 13 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
लुहां और रुद्रा इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
पीपलकोटी। स्वर्गीय सतेंद्र सिंह नेगी की स्मृति में सेमलडाला मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। लुहां इलेवन और रुद्रा इलेवन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

राजकोटी क्लब कम्यार की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को टॉस जीतकर उमेश इलेवन की टीम ने 15 ओवर में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लुहां इलेवन की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। लुहां इलेवन की ओर से 32 गेंदों में 60 रन बनाने वाले खिलाड़ी मुकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में टॉस जीतकर रुद्रा इलेवन ने 15 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में रैतोली एकादश की टीम 156 रन पर ऑल आउट हो गई। 48 गेंदों में 112 रन बनाने वाले खिलाड़ी शुभम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर राजकोटी क्लब के संयोजक प्रदीप नेगी, दिलवर सिंह, भगत सिंह, सोहन सिंह, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय गैरोला, विनोद रावत, प्रमोद, मुकेश और कुंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed