फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि में गठित यूनियनों पर लगाया पिछड़े समाज की अनदेखी का आरोप

गढ़वाल विवि में गठित यूनियनों पर लगाया पिछड़े समाज की अनदेखी का आरोप

Tue, 13 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में गठित यूनियनों पर लगाया पिछड़े समाज की अनदेखी का आरोप
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में कार्यरत एससी/एसटी शिक्षकों व कर्मचारियों ने विवि में पिछड़े समाज की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। एससी/एसटी शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपनी एसोसिएशन का गठन भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि में कार्यरत एससी/एसटी शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपनी एसोसिएशन के गठन की विधिवत सूचना विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट को दी। एसोसिएशन में राजेंद्र प्रसार को अध्यक्ष, डा. विनीत मौर्य उपाध्यक्ष, डा. सुरेंद्र मीणा सचिव व विनय प्रसाद टम्टा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवगठित एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विवि के गठन के बाद से ही समाज के पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व वास्तविक रूप से नहीं हो सका है, क्योंकि पूर्व में बनी समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कार्मिकों की एसोसिएशनों द्वारा पिछड़े समाज के हितों की अनदेखी की गई है। नवनियुक्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कुलपति से नव गठित यूनियन के लिए कार्यालय कक्ष, कंप्यूटर व फर्नीचर दिए जाने सहित विवि में गठित अन्य यूनियनों के समान सुविधा दिए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed