{"_id":"5a8319444f1c1b5e6e8b509c","slug":"1518541330522-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायत निवारण शिविर में 22 शिकायतें हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायत निवारण शिविर में 22 शिकायतें हुई दर्ज
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में 22 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय में फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सिरोखोमा के ग्रामीणों ने वैतरणी-सिरोखोमा-बैरांगना मार्ग निर्माण में हो रही देरी की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामीणों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी ईला गिरी को संबंधित लोक निर्माण विभाग के स्तर से शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। कई फरियादी अपने गांवों में पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्याएं लेकर पहुंचे थे। डीएम ने संबंधित शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया।