{"_id":"5a81fa644f1c1b2d068b6520","slug":"15184678885-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और डंपरों के साथ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर और डंपरों के साथ निकाला जुलूस
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। नेपालीफार्म तिराहे पर ओवरलोडिंग और अवैध खनन को लेकर की जा रही वाहन चेकिंग अभियान की आड़ में स्थानीय वाहन चालकों व मालिकों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को इसके विरोध में रायवाला से तहसील चौक तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान एसडीएम ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर मांगों का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद वाहन चालक व मालिक मान गए। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी को 14 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे हरिद्वार रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर से चार यूनियनों के बैनर तले करीब 300 डंपर व ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ चालक व मालिक ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल हाईवे से होते हुए तहसील चौक पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम की ओर से की जा रही वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
बिल्डिंग मैटेरियल ट्रेडर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन महासंघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान की अगुवाई में यूनियनों के पदाधिकारियों ने 14 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम हर गिरि को सौंपा। जिनमें ट्रैक्टरों को समान वजन में पास करने, 45 कुंतल की रॉयल्टी काटकर वाहन में 80 कुंतल खनन सामग्री भरने वाले संबंधित विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, बाहरी लोडिंग वाहनों के राज्य में खनन सामग्री उठाने और यहीं डंप करने पर रोक लगाने आदि मांगें प्रमुख रूप से शामिल थीं।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम को यूनियनों के पदाधिकारियों ने वाहनों की चाबी सौंपी, लेकिन उन्होंने चाबियां लेने से इनकार कर दिया। भरोसा दिया कि 15 फरवरी को यूनियनों के साथ संबंधित विभागों की बैठक की जाएगी, जिसमें सभी मांगों पर चर्चा कर उनका निस्तारण किया जाएगा। मौके पर बिल्डिंग मैटेरियल ट्रेडर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष सतवीर तोमर, ट्रैक्टर मालिक व चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश रांगड़, मां गायत्री ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, हरिद्वार के अध्यक्ष राहुल कुमार, गढ़वाल ट्रक एंड टिप्पर एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, ज्योति सजवाण, राजपाल खरोला, नीरज सिंह रावत, महावीर उपाध्याय, केशव भट्ट, कमलेश डंगवाल, संजीव भट्ट, विक्की पंवार, ललित रौतेला आदि मौजूद थे।
नेपालीफार्म से श्यामपुर चौकी तक लगा जाम
ऋषिकेश। विभिन्न यूनियनों के आह्वान पर सोमवार को आयोजित जुलूस में भारी तादाद में वाहनों के आने से नेपालीफार्म से श्यामपुर चौकी तक जाम लग गया, जिससे वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए श्यामपुर चौकी से सवारी व निजी वाहनों को डायवर्ट किया। बावजूद जुलूस निकलने तक लोगों की मुश्किलें बढ़ी रही।
अलर्ट नजर आई कोतवाली पुलिस
ऋषिकेश। ग्रामीण क्षेत्र से शहर तक निकले जुलूस में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कोतवाली पुलिस सक्रिय नजर आई। पुलिस ने तहसील के एंट्री प्वाइंट पर बेरिकैटिड लगाए थे, जिससे वाहन तहसील तक नहीं पहुंच पाएं। इसके साथ ही व्यस्त इलाकों में भी पुलिस व्यवस्था बनाने में मुस्तैद दिखी। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्वक निकला।