फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा किराया बढ़ाने की तैयारी में निजी कंपनियां

चारधाम यात्रा किराया बढ़ाने की तैयारी में निजी कंपनियां

Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा किराया बढ़ाने की तैयारी में निजी कंपनियां
ब्यूरो/ऋषिकेश। चार धाम यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बाद अब नौ निजी परिवहन कंपनियां किराया बढ़ाने की तैयारी में हैं। निजी परिवहन कंपनियां पिछले साल के मुकाबले इस साल किराए में 10 से 19 प्रतिशत बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसकी वजह डीजल के दाम, वाहन मेंटीनेंस और इंश्योरेंस की बढ़ी कीमतें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

चार धाम यात्रा किराए में जीएमवीएन 23 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर चुका है। निजी कंपनियों ने यात्रा में किराया वृद्धि का खाका तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द आयोजित होने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तहत संचालित सभी नौ निजी परिवहन कंपनियों की संयुक्त बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

18 अप्रैल से अक्षय तृतीया पर शुरू होने वाली चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं जेब पर किराए का बोझ पड़ेगा है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के मुताबिक इस साल चार धाम यात्रा किराया 19 फीसदी तक बढ़ सकता है। हालांकि बढ़े हुए किराए की सूची संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक के बाद ही आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि किराया वृद्धि का खाका तैयार कर लिया गया है। किराया सूची समिति और परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में विमर्श के बाद ही जारी की जाएगी। जिसके बाद चार धाम यात्रा में तय किया गया किराया लागू होगा।

स्थान संभावित यात्रा किराया वर्ष-2017 का किराया
ऋषिकेश-बदरीनाथ-ऋषिकेश- 1340 - वर्ष 2017- 1130
ऋषिकेश-केदारनाथ, बदरीनाथ, ऋषिकेश- 1810 -वर्ष 2017-1530
ऋषिकेश-केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, ऋषिकेश -2575 - वर्ष 2017-2340
ऋषिकेश-गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री-ऋषिकेश-3170 वर्ष 2017-2690
हरिद्वार-बदरीनाथ-हरिद्वार- 1500 - वर्ष 2017-1250
हरिद्वार-केदारनाथ, बदरीनाथ, हरिद्वार- 1980 - वर्ष 2017-1650
हरिद्वार-केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, हरिद्वार-2735- वर्ष 2017- 2460
हरिद्वार-गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री-हरिद्वार-3350- वर्ष 2017-2810
ऋषिकेश-गंगोत्री-बदरीनाथ-ऋषिकेश-2380 (2017-उपलब्ध नहीं)
हरिद्वार-गंगोत्री-बदरीनाथ-हरिद्वार-2530 (2017-उपलब्ध नहीं)

ड्रोपिंग तय किराया
हरिद्वार-बदरीनाथ 32,000
हरिद्वार-गौरीकुंड-27,000
हरिद्वार-जानकी चट्टी-27000
हरिद्वार-गंगोत्री-29,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed