{"_id":"5a81f96c4f1c1b05738b709e","slug":"151846764112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के मंगलवार को ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किसान मंच की नगर अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंदिरानगर में बैठक की, जिसमें अन्ना हजारे के स्वागत व जनसभा के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। सोमवार को हुई बैठक में मंच की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने और किसानों के हितों के लिए आंदोलनरत हैं, लिहाजा आमजन का उनके साथ जुड़ना जरूरी है। देश में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति होने से भ्रष्टाचार को देश से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भारी संख्या में गौहरीमाफी में आयोजित होने वाली जनसभा में जुटने का आह्वान किया।
स्वागत समिति में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण और सुनीता उपाध्याय, छिद्दरवाला की प्रधान पूनम पोखरियाल, उर्मिला नौटियाल, दीपा चमोली, अल्का क्षेत्री, निर्मला नौटियाल, सविता शर्मा, विमला रावत, रश्मि बगियाल, पंकज भंडारी आदि को शामिल किया गया है। मौके पर रीना पोखरियाल, कैलाश भट्ट, संजय पोखरियाल, मेहरबान सिंह रावत, शुभम जोशी आदि मौजूद थे।