{"_id":"5a81c8d74f1c1b90268b9cad","slug":"15184552031510-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनाग्नि की रोकथाम के लिये 10 करोड़ की धनराशि अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनाग्नि की रोकथाम के लिये 10 करोड़ की धनराशि अनुमोदित
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में वनाग्नि पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वनाग्नि सुरक्षा समिति की ओर से 10 करोड़ 95 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि का प्रस्ताव तैयार किया। साथ ही जिले के पांच वन प्रभागों में 101 क्रू स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आशीष जोशी कहा कि शीतकाल में जरूरत से कम बारिश होने से आगामी दिनों में वनाग्नि की संभावनाएं अधिक हैं। ऐसे में वन महकमे से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के नोडल अधिकारी एनएन पांडेय ने बताया कि जिले में वनाग्नि नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां 5 वन प्रभागों में 101 क्रू-स्टेशन स्थापित किए गए हैं। साथ ही क्रू टीम के सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए 194 वॉकी-टॉकी हैंड सेट, 11 मोबाइल सेट और 37 स्थिर वायरलेस सेट भी दिए गए हैं। इस दौरान वनाग्नि की रोकथाम के लिए समिति की ओर से 10 करोड़ 95 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि का प्रस्ताव तैयार किया। इस मौके पर चिपको नेता मुरारी लाल, दरवान सिंह, डीएफओ अमित कुंवर और चंद्रशेखर जोशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।