फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थायी राजधानी के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा

स्थायी राजधानी के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Mon, 12 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्थायी राजधानी के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान का मोर्चा अब महिलाओं ने संभाल लिया है। रविवार शाम को प्रशासन की ओर से आमरण अनशन पर बैठे तीनों अनशनकारियों को उठाने के बाद सोमवार को मरोड़ा की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा नेगी, महिला नेत्री कमला पंवार और स्यूंणी मल्ली के जसवंत सिंह ने आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनशनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर 26 जनवरी से आमरण अनशन शुरू हुआ। भूखहड़ताल पर बैठने वाले गंभीर सिंह, वीरेंद्र आर्य और ध्यान सिंह को प्रशासन ने 31 जनवरी, 1 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठे हरीश पंत, धन सिंह और त्रिलोक को प्रशासन ने 6 फरवरी को और 7 फरवरी से भूखहड़ताल करने वाले अनशनकारी अवतार सिंह, लक्ष्मण सिंह और श्रीपालराम को प्रशासन ने 11 फरवरी देर शाम उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। अब 12 फरवरी को समिति के नेतृत्व में कृष्णा नेगी, कमला पंवार और जसवंत सिंह ने आमरण अनशन शुरू किया। इस दौरान प्रशासन, शासन और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की। हल्की बारिश और भारी ठंड के बीच शुरू हुए आमरण अनशन के दौरान अस्पताल से रिलीव हुए अवतार सिंह, लक्ष्मण सिंह और श्रीपालराम भी पहुंचे। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री धनीराम, मंजू बिष्ट, सरोज शाह, वीरेंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र, मनोज कुमार, दर्शन सिंह, संजय, देवेश्वरी, नंदी, चंद्रा, मंजू खत्री, सुभाष और चंद्रकला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed