{"_id":"5a81c8c24f1c1b2a788b56e1","slug":"15184551827201-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"201 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में मिली खामियां, छात्रवृति रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
201 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में मिली खामियां, छात्रवृति रुकी
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले पंजीकृत करीब नौ सौ छात्र-छात्राओं में से 201 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में खामियां मिली हैं, जिससे छात्रों को बीते जनवरी से विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेंद्र यादव ने चमोली जिला समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में सुधारीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं।
जिला समाज कल्याण विभाग से एससी व एसटी के हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति मिलती है। अब सरकार ने छात्रवृत्ति को भी आधार से लिंक करने की योजना बनाई, तो जिले के 201 छात्रों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, गांव का पता, पिता का नाम और पोस्ट ऑफिस के नाम छात्रवृत्ति में दर्शाई गई डिटेल से भिन्न हैं। इससे ऑन लाइन पेमेंट में दिक्कतें आ रही हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल ने बताया कि छात्रवृत्ति लेने वाले छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में कई खामियां मिली हैं, जिससे बैंक के माध्यम से ऑन लाइन छात्रवृत्ति स्थानांतरित करने में दिक्कतें हो रही हैं। छात्रों को टेलीफोन से आधार कार्ड में सुधारीकरण करने के लिए कहा जा रहा है।