फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसडीएम के आश्वासन पर श्रमिक ने समाप्त की भूख हड़ताल

एसडीएम के आश्वासन पर श्रमिक ने समाप्त की भूख हड़ताल

Mon, 12 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर श्रमिक ने समाप्त की भूख हड़ताल
एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त की भूख हड़ताल
विज्ञापन

- कंपनी से निष्कासन के विरोध में बैठे थे हड़ताल पर श्रमिक
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
कंपनी से निष्कासन के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिक ने रविवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी। एसडीएम ने सोमवार को दोनों पक्षों को वार्ता के लिए तहसील मुख्यालय में बुलाया है।

बीते शुक्रवार को हथियारी डैम साइट पर आरसीसी कंपनी में काम करने वाले एक श्रमिक ने निष्कासन के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। श्रमिक नरेश चौहान का आरोप था कि वह और उसके साथी विजेंद्र तोमर, सुनील तोमर और सुरेश चौहान वर्ष 2014-15 से कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन बीते साल 21 दिसंबर को कंपनी प्रबंधन ने बिना कोई नोटिस जारी किए उन्हें बाहर निकाल दिया हैं। रविवार को श्रमिक की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद शाम को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर श्रमिक ने भूख हड़ताल को समाप्त कर दी। एसडीएम ने बताया कि श्रमिक को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। इस मौके पर संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष नरेश रावत, राजेंद्र सिंह तोमर, दिनेश चौहान, सुरेश चौहान, बिट्टू पुडीर, कुलदीप रावत, बलवंत राणा, नवीन तोमर, विनोद रावत, अमित रावत, अनिल रावत, रमेश रावत, रमेश चंदेल, संजय तोमर, कैलाश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed