{"_id":"5a80a5224f1c1b90268b9a97","slug":"15183805256-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिसर को किया भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिसर को किया भूमि का निरीक्षण
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/रायवाला। ग्रामसभा छिद्दरवाला में प्रस्तावित श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर की स्थापना के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ने चिह्नित वनभूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन अधिकारियों को करीब 10 हेक्टेयर भूमि शीघ्र यूनिवर्सिटी के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री देव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत और उप प्रभागीय वनाधिकारी भारत भूषण मार्तोलिया के साथ छिद्दरवाला में चिह्नित वनभूमि देखी। अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि छिद्दरवाला में मैदानी इलाकों के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय का शैक्षणिक परिसर स्थापित करने की योजना है। इसके लिए वन विभाग को 10 हेक्टेयर वनभूमि यूनिवर्सिटी को देनी है। बताया कि मैदानी क्षेत्रों में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का यह पहला शैक्षणिक परिसर स्थापित होगा। इस परिसर के बनने से स्थानीय छात्रा-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
अग्रवाल ने मौके पर मौजूद वन अधिकारियों को वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए। कहा कि जल्द ही चिह्नित वनभूमि पर शैक्षणिक परिसर का ढांचा बनना शुरू हो जाएगा। इस दौरान कुल सचिव निदेश चंद्रा, एसडीएम हर गिरि, वन क्षेत्राधिकारी बड़कोट आरएस नेगी, विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीएल आर्य, डॉ. हेमंत बिष्ट, महेंद्र सिंह, सूरत सिंह बिष्ट, बलविंदर सिंह, देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।