{"_id":"5a80a5204f1c1b410b8b878b","slug":"15183805233-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस में उठाएंगे गौहरीमाफी में तटबंध निर्माण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस में उठाएंगे गौहरीमाफी में तटबंध निर्माण का मुद्दा
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/रायवाला। गौहरीमाफी में पक्के तटबंध निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों को धरना-प्रदर्शन आंदोलन रविवार को 46वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी ग्रामीणों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने समर्थन देने की घोषणा की व मुद्दे को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। रविवार को देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 46वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने समर्थन दिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर पूर्व में स्वीकृत बजट के आधार पर भी बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं करा पाने का आरोप लगाया।
लगातार ग्रामीणों के आंदोलन पर मौन बने बैठे शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उन्होंने गौहरीमाफी के बाढ़ सुरक्षा मुद्दे को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने बताया कि पक्के तटबंध निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर जयेंद्र रमोला, विजय सारस्वत, राजेंद्र शाह, संजय पलीवाल, सनत शास्त्री, सूरत सिंह नेगी, जय सिंह रावत, उर्मिला नौटियाल, मेहरबान सिंह रावत, शूरवीर सिंह पंवार, सतीश रावत आदि मौजूद थे।