फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुर्गंध के विरोध में चार घंटे बंद रहीं 220 दुकानें

दुर्गंध के विरोध में चार घंटे बंद रहीं 220 दुकानें

Mon, 12 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दुर्गंध के विरोध में चार घंटे बंद रहीं 220 दुकानें
दुर्गंध के विरोध में तीन घंटे बंद रखीं 220 दुकानें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना दुर्भर कर दिया हैं। आलम यह है कि प्लांट से 3 किमी दूरी पर स्थित सेलाकुई में लोग दुर्गंध से परेशान हैं। शनिवार को दुर्गंध के विरोध में लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के आह्वान पर 220 दुकानदारों के शटर सुबह आठ से 11 बजे तक बंद रहे। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। दुर्गंध की समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विभिन्न संगठनों ने भी व्यापार मंडल के बंद को अपना समर्थन दिया।

अध्यक्ष सुधीर रावत ने कहा कि दुर्गंध के चलते लोगों का घरों पर रहना मुश्किल हो गया हैं। रोजाना प्लांट पर कूड़ा डलने के साथ ही दुर्गंध में भी इजाफा होता जा रहा है। दुर्गंध के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। पूर्व में नगर आयुक्त ने भी निरीक्षण के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पूर्व प्रधान विजयपाल बर्तवाल ने कहा कि मांग पर कार्रवाई न होने पर लोगों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राशिद, भगत सिंह राठौर, सुमित चौधरी, राजेंद्र बलूनी, मीरा थापा, पारस थापा, सोमवती, मीना, गीता, राधा, मनोज पंवार, शरद रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed