{"_id":"5a80a4394f1c1b8e238b7e98","slug":"151838029210-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं को छोड़ कोष बढ़ाने में लगी भाजपा : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं को छोड़ कोष बढ़ाने में लगी भाजपा : प्रीतम
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं को दरकिनार करते हुए अपने संगठन का कोष बढ़ाने लगी हुई है। उन्होने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का डोईवाला में नगर कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के विपरीत काम कर रही है।
भाजपा सरकार दबाव बनाकर कोष बढ़ाने के लिए धन एकत्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव के लिए तैयार हो गई है। निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन के काम में लगाया जा रहा है। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, मनोज नेगी, गौरव चौधरी, गौरव मल्होत्रा, मधु थापा, मधु आर्य, मनमोहन नौटियाल, विनोद चौहान, पुरुषोत्तम, महेश रावत, अब्दुल रज्जाक, अजय रावत, पन्नालाल गोयल, नवीन मिश्रा, बलबीर सिंह बिंदा आदि मौजूद रहे।