{"_id":"5a80a42d4f1c1baa1b8b6de1","slug":"151838028120-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की मरम्मत न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की मरम्मत न होने पर फूटा गुस्सा
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरों की मरम्मत न होने पर फूटा गुस्सा
- मैंद्रथ बाजार में सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी।
क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मैंद्रथ बाजार में सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नहरों की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र में मेंद्रथ अपर और लोवर दो सिंचाई नहरों से खेतों की सिंचाई होती है। लेकिन बीते दो साल से यह दोनों सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इन नहरों से 50 बीघा में खड़ी फसलों की सिंचाई होती है। लेकिन नहरों के क्षतिग्रस्त होने से पूरी खेती-बाड़ी बारिश पर निर्भर हो कर रह गई है। इस बार लोग टमाटर, आलू, मलट, गोभी, प्याज की बुवाई भी नहीं कर सके। काश्तकारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। हर बार विभाग बजट की कमी बताकर नहर मरम्मत से पल्ला झाड़ लेता है। सिंचाई के अभाव में खेत बंजर होने लगे हैं। उधर, संपर्क करने पर अधिशासी अभियंता पीएन राय ने फोन नहीं उठाया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान रामलाल सेमवाल, मोनू डोभाल, नीटू, रिंकू, बिट्टू, मोनू नायक, अनिल, प्यारे लाल, मनीष, पार्वती देवी, रितीका आदि मौजूद रहे।