{"_id":"5a807dc04f1c1bb3208b8b17","slug":"15183704432-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेश्वर महादेव मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेश्वर महादेव मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। रविवार को भव्य जल कलश यात्रा, रुद्राभिषेक पाठ और सुंदरकांड के साथ चार दिवसीय सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव सांस्कृतिक एवं विकास मेले का शुभारंभ हुआ।
पौराणिक सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव मंदिर बैनोली में ब्रह्मबैला से आचार्य दिगंबर प्रसाद कैलखुरा और मेला समिति के आयोजकों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ शैलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान ग्राम पंचायत नौटी के अरुण मैठाणी, शिव प्रसाद नौटियाल आदि ने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया। मेला समिति और दर्जनों महिलाएं भोलेनाथ की जयकारों के साथ शैलेश्वर महादेव मंदिर से कर्णप्रयाग संगम तट से महादेव को चढ़ाए जाने वाले गंगाजल के लिए रवाना हुए। संगम तट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की स्तुति की तथा मां उमा देवी के दर्शन कर क्षेत्र से शैलेश्वर महादेव मंदिर बैनोली तक जल कलश यात्रा निकाली और भोलेनाथ को जल अर्पित किया।
इसके बाद मंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव सांस्कृतिक एवं विकास मेले के शुभारंभ पर मैती संस्था के कलाकारों ने स्वागत गीत, शिव स्तुति और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी और टीका प्रसाद मैखुरी ने कहा कि इन धार्मिक मेलों के आयोजनों से ही हमारी पौराणिक धरोहर संरक्षित रहती है। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष गबर सिंह रावत, सचिव राजेंद्र सिंह रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख सुभाष रावत, विनोद नेगी, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद थे।