{"_id":"5a807be24f1c1bfe7e8b50ba","slug":"151836996619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर क्षेत्र में विद्युत लाइन शिफ्टिंग काम चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर क्षेत्र में विद्युत लाइन शिफ्टिंग काम चालू
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत ऊर्जा निगम ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से बिजली के पोल हटा रहा है। कीर्तिनगर पुल से सिरोहबगड़ तक श्रीनगर की सीमा में लगभग 20 किलोमीटर लाइन शिफ्ट होगी।
ऑल वेदर रोड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में पेड़ों का कटान करीब पूरा हो चुका है। अब विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। विद्युत वितरण उपखंड श्रीनगर के अधीन क्षेत्र में एजेंसी मोहल्ले से लाइन शिफ्टिंग शुरू हो चुकी है। इसमें नेशनल हाईवे की देखरेख कर रही लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से निर्धारित दूरी पर नए पोल लगाए जा रहे हैं।
विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि मेन और वितरण लाइन मिलाकर 20 किलोमीटर लाइन का स्थान बदलेगा। लगभग 468 विद्युत पोल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो टीम अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहीे हैं। जिस क्षेत्र में विद्युत लाइन शिफ्ट की जा रही है, वहीं की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि मार्च तक काम निपटा दिया जाएगा। ब्यूरो