फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जय हो फेस्ट की प्रतियोगिता के लिए 109 ने करवाया पंजीकरण

जय हो फेस्ट की प्रतियोगिता के लिए 109 ने करवाया पंजीकरण

Sun, 11 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जय हो फेस्ट की प्रतियोगिता के लिए 109 ने करवाया पंजीकरण
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के जय हो छात्र संगठन की ओर से जय हो फेस्ट कार्यक्रम के लिए पहले आडिशन के लिए 109 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल विवि के सीनेट हॉल में जय हो फेस्ट कार्यक्रम को लेकर गायन, नृत्य, मॉडलिंग, बॉडी-बिल्डिंग आदि पर पहला ऑडिशन लिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने स्वर व तालोे से दर्शकों का भरपूर मंनोरजन किया। छात्र संगठन के गढ़वाल संयोजक पुष्पेंद्र सिंह पंवार व अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की रूप रेखा के साथ ही उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। कहा कि छात्र संगठन की ओर से जय हो फेस्ट की शुरूआत की गई है, जो भविष्य में निरंतर जारी रखा जाएगा। कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जय हो छात्र संगठन ने इस बार से कार्यक्रम में छात्राओं के लिए भी बॉडी बिल्डिंग व पावर लिफ्टिंग का कार्यक्रम रखा है। इस मौके पर आयोजित ऑडिशन में विभिन्न विद्यालयों के 45 छात्र-छात्राओं के साथ ही 109 प्रतिभागियों ने जय हो फेस्ट में कार्यक्रम देने के लिए पंजीकरण करवाया है। गायन ऑडिशन की निर्णायक प्रमिला चौहान व अंजली खरे तथा नृत्य प्रतियोगिता के निणार्यक आदर्श जोशी ने बताया कि सभी ऑडिशनों के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed