{"_id":"5a807af04f1c1b410b8b869d","slug":"15183697213-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाश्वत धाम लक्ष्मोली में निशुल्क नेत्र शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाश्वत धाम लक्ष्मोली में निशुल्क नेत्र शिविर
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। शाश्वत धाम लक्ष्मोली मे दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू हो गया है। शिविर में पहले दिन 130 मरीजों का नेत्र परीक्षण करने के बाद 25 का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपित कर दवाइयां वितरित की गई।
रविवार को शाश्वत धाम में हिमालय बचाओ आंदोलन के संयोजक समीर रतूड़ी, पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा और ग्राम प्रधान लक्ष्मोली सुरेश नेगी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने समय-समय पर निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित करने के लिए स्वामी अद्वैतानंद महाराज और सत्यानंद महाराज की सराहना की।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. चित्र सिंह ने कहा कि पहाड़ों में बच्चों में आंखों की बीमारियां हो रही हैं। यह चिंताजनक है। छोटी-छोटी सावधानियों से नेत्र रोगों से बचाव किया जा सकता है। विशिष्ठ अतिथि फोर्टिस अस्पताल के डा. विनय सिरोला ने कहा कि बदले खान-पान और आदतों से मनुष्य के शरीर में बीमारियां होने लगी हैं। इस मौके पर डा. राकेश, गुरुदेव रतूड़ी, पूरन चंद्र और किसान मोर्चे के उपाध्यक्ष गणेश भट्ट ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
ब्यूरो