फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल में तीन माह से रिक्त गणित विषय के प्रवक्ता का पद

स्कूल में तीन माह से रिक्त गणित विषय के प्रवक्ता का पद

Sun, 11 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में तीन माह से रिक्त गणित विषय के प्रवक्ता का पद
स्कूल में तीन माह से रिक्त प्रवक्ता के पद
विज्ञापन

- मांग को लेकर अभिभावकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी।
जीआईसी त्यूनी में तीन माह से गणित प्रवक्ता का पद खाली है। छात्रों का भविष्य ट्यूशन के सहारे है। स्कूल में प्रवक्ता तैनाती की मांग पर अभिभावकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा शिक्षक तैनाती न होने से छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा के छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं।

अभिभावक कमल सिंह, रतन सिंह, प्रताप सिंह आदि का कहना है कि नई नियुक्ति किए बिना ही तीन माह पूर्व स्कूल में तैनात शिक्षक का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया। एक माह बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। लेकिन अब तक छात्रों का कोर्स ही पूरा नहीं हो सका है। स्कूल में कई गरीब छात्र पड़ते हैं, जो ट्यूशन नहीं लगा सकते। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत इन छात्रों को उठानी पड़ रही है। अन्य किसी विषय की तैयारियां तो छात्र मॉडलों और गाइडों के सहारे कर सकते हैं। लेकिन गणित के लिए विषय को समझना बेहद जरूरी है। कहा यदि विभाग जल्द ही शिक्षक तैनाती नहीं करता तो छात्रों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बीईओ डॉ. एस चंद्र ने कहा कि जल्द ही नए प्रवक्ता की तैनाती की जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षक तैनाती के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed