{"_id":"5a7f52c44f1c1b8e268b9712","slug":"151829390116-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटीरियल ट्रेडर्स को टारगेट कर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैटीरियल ट्रेडर्स को टारगेट कर परेशान करने का आरोप
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। देवभूमि ट्रैक्टर मालिक एवं चालक एसोसिएशन और बिल्डिंग मैटीरियल ट्रेडर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग पर विधानसभा क्षेत्र के मैटीरियल सप्लायर्स को टारगेट कर परेशान करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने इसके विरोध में सोमवार को उपजिलाधिकारी को अपने वाहनों की चाबी सौंपने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मैटीरियल सप्लायरों को कुछ लोगों के इशारे पर ओवरलोडिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। राज्यभर में कहीं भी मैटीरियल सप्लाई करने वाले वाहनों के खिलाफ इस तरह का चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया।
बताया कि हरिद्वार हाईवे पर नेपाली फार्म तिराहे से बाहरी मैटीरियल सप्लाई करने वाले वाहनों पर रोक लगाने की बजाए पुलिसकर्मी व एआरटीओ हर रोज स्थानीय मैटीरियल ट्रेडर्स के वाहनों को ओवरलोडिंग के नाम पर परेशान कर रहे हैं। एसोसिएशन के विधि परामर्शदाता बलवीर चौहान ने बताया कि सोमवार को इसके विरोध में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लगभग पांच सौ ट्रैक्टर, डंपर मालिक व चालक रायवाला में एकत्रित होंगे। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर, डंपर में सवार होकर तहसील परिसर में पहुंचेंगे और ट्रैक्टर व डंपर चालक अपने वाहनों की चाबी उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक ज्योति सजवाण, सूर्यपाल रावत, संतोष पांथरी, शिव स्वरूप उनियाल, महावीर उपाध्याय, नत्थी सिंह आदि मौजूद थे।