{"_id":"5a7f52c24f1c1b91268b97db","slug":"151829390017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरियड्स पर न शर्म करें और न ही झिझके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरियड्स पर न शर्म करें और न ही झिझके
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। छात्राओं में पीरियड्स को लेकर शर्म और झिझक को समाप्त करने के उद्देश्य से लायंस क्लब रॉयल की महिला विंग ने पहल की है। विंग की सदस्यों ने नगर क्षेत्र के दो विद्यालयों की 132 छात्राओं को ‘पैडमैन’ फिल्म दिखाई। इसके साथ ही उन्हें निशुल्क सेनेटरी नैपकीन भी वितरित किए।
शनिवार को क्लब की महिला विंग की को-ऑर्डिनेटर कोमल मखीजा और युविका चंदानी के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज की 132 छात्राओं ने दून मार्ग स्थित सिनेमा हॉल में अभिनेता अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म ‘पैडमैन’ देखी। इस दौरान कोमल मखीजा ने बताया कि वर्तमान समाज में पीरियड्स को लेकर लड़कियां शर्म महसूस करती हैं। माहवारी का जिक्र आते ही वह असहज हो जाती हैं, इसी झिझक को तोड़ने के लिए संस्था ने यह पहल की है।
युविका चंदानी ने बताया कि सेनेटरी नैपकिन और पैड को लेकर बनी झिझक से शर्म का पर्दा हटाना होगा। बताया कि पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, जिसे छिपाया जाए। इस अवसर पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य राजेश्वरी, सरिता छाबड़ा, पूजा गर्ग, रचना अग्रवाल, मृणाल भट्ट, निवेदिता भंडारी, तारा कन्नौजिया, हेमलता मेहर, सुनीता बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।